सोनाहातू/ राहे. झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय राहे में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण आधुनिक समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है. यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि मानव अधिकारों और गरिमा का सबसे क्रूर उल्लंघन भी है. इसके उपरांत डालसा टीम में शामिल सभी पीएलवी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होनेवाली समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी. एलएडीसी सहायक पंकज शर्मा, मानव सिंह, भुप्रताप महतो, पुष्पा कुमारी, दिलखुश महतो, जगदीश महतो, सुभाष चंद्र महतो, संजय भोगता, प्रिंसिपल विमला कुमारी, फूलमनी बाड़ा आदि उपस्थित थे.
राहे में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा को संबोधित करते छात्रा | Prabhat Khabar Network
Copied link
झारखंड के राहे स्थित बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मानव तस्करी और लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।