धान की कमीशन राशि के बदले 30% मांगने का आरोप, लैम्पस संचालकों ने विधायक से की बीसीओ को हटाने की मांग

खूंटी में लैम्पस संचालकों ने बीसीओ अरविंद कुमार सिन्हा पर कमीशन के बदले 30 प्रतिशत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. विधायक से की गई कार्रवाई की मांग.

खूंटी. खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामसूर्या मुंडा से लैम्पस संचालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सहकारिता कार्यालय में पदस्थापित बीसीओ अरविंद कुमार सिन्हा को हटाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वर्ष 2011-12 से 2026 तक जिले के विभिन्न लैम्पस के माध्यम से धान की अधिप्राप्ति की जाती रही है. इसके एवज में लैम्पस को मिलने वाली कमीशन राशि के भुगतान में परेशानी हो रही है.

कमीशन के बदले 30 प्रतिशत मांगने का आरोप

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कमीशन राशि के भुगतान के बदले बीसीओ द्वारा 30 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही है. इससे लैम्पस संचालकों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है.

जांच कर बीसीओ को हटाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कर संबंधित पदाधिकारी को जिले से हटाने की मांग की. विधायक ने शिकायत को अधिकारियों के समक्ष रखने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

मौके पर किशोर गंझू, महेश्वर लाल, भोला कुमार, बलराम यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >