सावन पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने कसी कमर

सावन पूर्णिमा पर खूंटी के आम्रेश्वर धाम में भव्य मेले की तैयारी पूरी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लाखों भक्तों के जुटने की है संभावना।

खूंटी: सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को अंगराबारी स्थित प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में भव्य मेले का आयोजन होगा. मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की.

भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

एसपी ने मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्गों का जायजा लिया. इसके अलावा महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की.

उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

उन्होंने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, श्रद्धालुओं के सुव्यवस्थित आवागमन, प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया.

आकस्मिक स्थिति से निपटने को मुस्तैद रहने का निर्देश

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से त्वरित और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए सतर्क और मुस्तैद रहने को कहा. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.

सावन पूर्णिमा के मौके पर आम्रेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >