खूंटी: सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड (एसआइएस) की ओर से खूंटी जिले के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है. भारत सरकार की ईएलआइ योजना के तहत सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी और सुरक्षा अधिकारियों के पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिले के विभिन्न थाना परिसरों में 16 अगस्त से भर्ती कैम्प की शुरूआत हुई है. यह भर्ती कैम्प छह सितंबर तक चलेगा.
250 पदों पर होगी नियुक्ति
एसआइएस के भर्ती अधिकारी लखींद्र सरदार ने बताया कि खूंटी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए करीब 250 पदों पर नियुक्ति का अवसर है. चयनित अभ्यर्थियों को एसआइएस लिमिटेड समेत एसआइएस सिस्को, एसआइएस प्रोसेगुर और टर्निनेक्स जैसी कंपनियों में नियुक्ति दी जायेगी. प्रारंभिक वेतन 15,500 से 32,000 रुपये तक बताया गया है. इसके अलावा पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, मेडिक्लेम और अन्य सुविधाएं मिलने की जानकारी दी गयी है. ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC मामला : अभय तिवारी ने कहा- सेटिंग से मैं भी हुआ पास, रिमोट एक्सेस से सॉल्वर ग्रुप हल करता था पेपर
आवेदन के लिए क्या होगी योग्यता?
सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक, सुरक्षा जवान के लिए 10वीं, एसएलवी के लिए 10वीं और सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. सुरक्षा जवान के लिए 168 सेंटीमीटर, एसएलवी के लिए 165 सेंटीमीटर और सुपरवाइजर के लिए 170 सेंटीमीटर से अधिक लंबाई निर्धारित की गयी है. उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है.
इन थाना परिसरों में लगेगा कैंप, जानें...
18-19 अगस्त को रनियां, 20-21 अगस्त को मुरहू, 22-23 अगस्त को जरियागढ़, 24-25 अगस्त को मारंगहादा, 26-27 अगस्त को तपकरा, 29-30 अगस्त को अड़की, 1-2 सितंबर को सायको, 3-4 सितंबर को कर्रा तथा 5-6 सितंबर को खूंटी थाना परिसर में भर्ती कैंप लगाया जायेगा. अधिक जानकारी एसआइएस की वेबसाइट www.sisindia.com पर प्राप्त की जा सकती है. भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए 9717304564 पर संपर्क किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामला: पत्थलगड्डा के BSO को पुलिस ने लिया हिरासत में, CID के निर्देश पर पूछताछ शुरू
