Khunti Weather: खूंटी में तूफान के साथ तेज बारिश, ओला वृष्टि से सड़कों पर बिछी बर्फ की चादर

Khunti Weather: झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई. कुछ ही देर की बारिश में सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गयी.

Khunti Weather| खूंटी, चंदन कुमार सिंह : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में गुरुवार को भयंकर तूफान के साथ तेज बारिश हुई. बारिश के साथ जमकर ओले गिरे. देखते ही देखते सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गयी. आंधी-तूफान इतना प्रचंड था कि लोग सहम गये. कई जगहों पर पेड़ की डालियां गिर गयीं. छोटे-मोटे पेड़ भी उखड़ गये. बारिश से बचने के दौरान एक बच्चा चोटिल हो गया.

आंधी की वजह से टूटकर गिरी पेड़ की डालियां. खेतों में बिछे बर्फ के टुकड़े. फोटो : प्रभात खबर

मौसम विभाग ने पहले ही दी थी आंधी-तूफान, ओला वृष्टि की चेतावनी

सुबह 9 बजे के करीब खूंटी और उसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि खूंटी में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओला वृष्टि हो सकती है.

प्याज के खेत में जमा पानी. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में वर्षा का जारी किया था अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि पश्चिमी विक्षोभ का असर जल्द दिखेगा. 20 फरवरी 2025 को झारखंड के दक्षिणी एवं मध्य भागों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और कुछ जिलों में ओला वृष्टि होने की आशंका जतायी गयी थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का था अलर्ट

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा था कि रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले में ओला वृष्टि के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

इसे भी पढ़ें

बलियापुर में गरज के साथ हुई ओला वृष्टि, किसानों को भारी नुकसान, बिजली आपूर्ति भी ठप

20 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट लिस्ट

Hail-Thunder Alert: झारखंड के इन 7 जिलों में आज गिरेंगे ओले, 10 जिले में गरज के साथ बारिश-वज्रपात की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >