मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न

रनिया प्रखंड क्षेत्र के कोटागेर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र के कोटागेर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर निर्माण का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ. इसे लेकर शुक्रवार को शुरू किया गया 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का भी शनिवार को समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य रूप से तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित थे. उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद पूरे देश में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ है और उसी प्रेरणा से कोटागेर में भी भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग और श्रद्धा की सराहना की. मंदिर के समीप अयोध्या में बने राम मंदिर के प्रारूप पर भव्य राम-सीता मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया. इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. मौके पर भवानी सिंह, मनजीत खेरवार, हरिमोहन सिंह, नारायण साहू, निखिल कंडुलना, सुशीला देवी, हीरालाल गोप, देवशरण महतो, राजकुमार नाग सहित पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति कोटांगेर के सदस्य और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे.

मंदिर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक होता है : पूर्व विधायकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >