आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक

सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर आठ मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

खूंटी. जिले में कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के कक्षा छह और आश्रम विद्यालय एवं आवासीय विद्यालय में कक्षा छह, सात और आठ में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए नामांकन को लेकर आठ मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम ने बैठक किया. बैठक में परीक्षा केंद्रों के चयन, केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति, वीक्षण और मूल्यांकन कार्य को लेकर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, मूल्यांकन कार्य के दौरान पर्यवेक्षण के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती, पुलिस बल एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सहित परीक्षा के संपूर्ण पर्यवेक्षण हेतु वरीय पदाधिकारी की नियुक्ति के विषय पर चर्चा किया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी ने प्रवेश परीक्षा कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने का निर्देश दिया. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा गोपनीयता बनाए रखने के लिए कहा. वहीं मूल्यांकन कार्य समय पर त्रुटिरहित ढंग से संपन्न करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, खूंटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >