किसान मेला सह कृषि उपज प्रदर्शनी का आयोजन

प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि उपज फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

खूंटी. अड़की प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा खूंटी के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह कृषि उपज फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मेला में किसान मित्र, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण, पुरुष-महिला किसान शामिल हुए. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने लोगों को वैकल्पिक कृषि के साथ-साथ धान, गेहूं, दलहन, तिलहन, पशुपालन आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर क्रियान्वयन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं प्रदर्शनी में लायी गयी उन्नत फसल को पुरस्कृत किया गया. मेले में अलग-अलग स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गयी. इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड़की के द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया. जहां सैकड़ों लोगों की जांच की गयी. वहीं मरीजों को दवा दी गयी. मौके पर प्रमुख कृष्ण सिंह मुंडा, आत्मा के निदेशक, पशुपालन डॉ दीपक मंथू एक्का, मुखिया कृष्णा मुंडा, मानिशाय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >