भक्ति संगीत की सुरमयी संध्या में झूमे खूंटीवासी

खूंटी के दुर्गा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भक्ति संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें मशहूर गायकों और नर्तकों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खूंटी. शहर की आराध्य ग्राम देवी के रूप में विख्यात सार्वजनिक दुर्गा मंदिर (देवी गुड़ी) में मां काली और भगवान बजरंगबली की प्रतिमाओं के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भक्ति संगीत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रिदम एंड सोल की सांस्कृतिक टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी. कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. देर रात तक पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा. कार्यक्रम में धनबाद की प्रसिद्ध गायिका बॉबी और जमशेदपुर से आए गायक जसवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये. उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायन पर श्रद्धालु झूम उठे तथा तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. वहीं, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आयीं नृत्यांगना रिया पाठक ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. उनकी भाव-भंगिमाओं और आकर्षक प्रस्तुति ने लोगों को अंत तक अपनी सीटों से बांधे रखा. कार्यक्रम के दौरान ऐ गणेश की मम्मी..., कंगना पधारो श्री गणेश... और राम आएंगे... जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल भक्तिमय उल्लास से गूंज उठा. श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते और भगवान के जयकारे लगाते नजर आए. भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह संध्या प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही. आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के नकुल भगत, अनूप साहू, संजय मिश्रा, रंजीत प्रसाद, कुमार सौरव, दामोदर प्रसाद, लव चौधरी, विक्की गुप्ता, मनोज साहू, अमर साहू, बाबु मिश्रा सहित अन्य ने योगदान दिया.

देवी गुड़ी में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर भक्ति संगीत का आयोजन\B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >