कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट
Khunti Police Action: जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन में रविवार सुबह को पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादी के बीच मुठभेड़ में हो गई. मुठभेड़ में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का श्रवण दास घायल हो गया. कुछ उग्रवादियों के गिरफ्तार होने की भी सूचना है. उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. घटना स्थल से चार छोटे हथियार और 29 गोली बरामद किया गया.
गुप्त सूचना पर गठित हुई थी विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली की कुछ पीएलएफआई संगठन के लोगों खूंटी जिला क्षेत्र में सक्रिय है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक खूंटी ने एक टीम का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को छोटा हथियार, गोली, डायरी और पीएलएफआई पर्चा मिला था. पूछताछ के क्रम पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने इंदवन में अतिरिक्त हथियार और गोली छिपाकर रखने का अपराध स्वीकार किया गया था. जिसकी बरामदगी के लिए शनिवार रात को श्रवण दास को पुलिस द्वारा इंदवन लाया गया था जिसके क्रम इंदवन कर्रा से श्रवण दास के निशानदेही पर हथियार और गोली कि बरामदगी कराई गई.
ये उग्रवादी हुए गिरफ्तार
पकड़े गए उग्रवादियों में सामु ढोढराय, सुदर्षन सोय, सलीम बोदरा, हर्षित गुड़िया, उमर खान, अलियास नील खान और विष्णु मांझी शामिल हैं.
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ श्रवण दास
रविवार को सुबह-सुबह अंधेरे का फायदा उठाकर पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास ने एक एस आई का पिस्टल छीनकर गोली चलातें हुए भगाने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिससे पीएलएफआई उग्रवादी श्रवण दास के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. श्रवण दास की तरफ से दो गोली चलाई जाने कि बात कही जा रही है. पुलिस के द्वारा श्रवण दास को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भर्ती कराया गया है.
कई आपराधिक मामलों में शामिल
पुलिस अधीक्षक खूंटी ने बताया कि पीएलएफआई संगठन के श्रवण दास कर्रा, खूंटी, तोरपा, मुरहू, अड़की, रनिया सहित अन्य जगहों कई अपराध में संलिप्त हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी
यह भी पढ़ें: गुमला में भारी बवाल, सिसई में बेकाबू हाइवा ने देवी मंडप मंदिर को किया ध्वस्त, गुस्से में ग्रामीणों ने घेरा वाहन
यह भी पढ़ें: प्रभात इंपैक्ट: चतरा में ब्राउन शुगर तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
