ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया.

खूंटी. स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी और एक फरवरी को टाना भगत इंडोर स्टेडियम रांची में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में खूंटी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे लोयला हाई स्कूल परिसर में स्थित कराटे सेंटर के कराटे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल चार स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया. प्रतियोगिता में अमर उरांव ने अंडर-21 और सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दोहरा स्वर्ण पदक जीता. वहीं जयस राज ने 12 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. इसके अलावा सुशील नाग और शिवम सिंह ने 13 वर्ष आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. ऐमन असदक ने 13 वर्ष आयु वर्ग (60 किलोग्राम भार वर्ग) में रजत पदक प्राप्त किया. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष प्रकट किया. जिला कराटे संघ अध्यक्ष सह कोच हेजाज असदक ने कहा कि खूंटी जिले के खिलाड़ी निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास कर रहे हैं. इन पदकों ने यह साबित कर दिया है कि हमारे खिलाड़ी राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >