खूंटी. अड़की प्रखंड अंतर्गत बोहंडा मैदान में रमेश सिंह मुंडा के स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. यह प्रतियोगिता रमेश सिंह मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच में साके की टीम ने ममरला की टीम को पराजित कर चैंपियन बना. अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. समापन समारोह की शुरुआत रमेश सिंह मुंडा की तस्वीर में माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर की गयी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि चितुडीह के ग्राम प्रधान और रमेश सिंह मुंडा के साथी रहे शशि भूषण सिंह मुंडा ने कहा कि शहीद रमेश सिंह मुंडा ने समाज और क्षेत्र के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया था. उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने युवाओं से खेल को अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि अड़की के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजार अंजुम ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करती हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल, फादर जकरीश कुजूर, मुखिया गीता समद, भोलानाथ लाल, संतोष कुम्हार, जावरा पाहन, गोबो मुंडा, अब्राहम सोए, रतन सिंह मुंडा, चंद्रसाय शोले, अर्जुन मुंडा, जगदीश मुंडा, बसंत प्रमाणिक सहित अन्य उपस्थित थे.
खूंटी : रमेश सिंह मुंडा की स्मृति में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता संपन्न
खूंटी के बोहंडा मैदान में रमेश सिंह मुंडा की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया. फाइनल में साके की टीम चैंपियन बनी. अतिथियों ने युवाओं से खेल अपनाने और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया.

प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि और खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network