खूंटी में खेलो झारखंड की धूम, कबड्डी-खोखो समेत विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, वॉलीबॉल और दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया. विजेताओं को सम्मानित किया गया.

खूंटी. प्रखंड संसाधन केंद्र खूंटी के तत्वावधान में शुक्रवार को बिरसा कॉलेज मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन बीडीओ ज्योति कुमारी और बिरसा महाविद्यालय की प्राचार्या पुष्पा सुरीन ने दीप प्रज्वलित कर किया.

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और वॉलीबॉल समेत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया. इसके अलावा 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ का भी आयोजन हुआ. विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

मौके पर प्रमुख छोटराय मुंडा, जिला परिषद सदस्य सुषील संगा, राज कुमार गुप्ता, बीपीओ अजय कुमार, अजीत मिश्र, रियाज आलम समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >