केसीए किड्स 51 रन से विजयी

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गुरुकुल और केसीए किड्स के बीच मैच खेला गया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को गुरुकुल और केसीए किड्स के बीच मैच खेला गया. मैच में केसीए किड्स की टीम 51 रन से मैच जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते केसीए किड्स टीम ने 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बनाये. जिसमें सर्वाधिक युवराज मुंडा ने 106 नाबाद बनाये. वहीं अंकुर मिश्रा ने 17, रोहित कुमार और सूर्यांश कुमार ने 12-12 रन और हरिओम कुमार ने 11 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में गुरुकुल की ओर से अब्दुल कादिर ने तीन, अभिनव कुमार ने दो, प्रत्युष, अनिकेत कुमार और दीपक कुमार ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल की टीम 154 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक अभिनव कुमार ने 29, अब्दुल कादिर ने 24, दीपक कुमार ने 18 और ऋतुराज ने 15 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में केसीए किड्स की ओर से हर्ष कुमार ने चार, अभिषेक कुमार और अंकुर मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिये. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच युवराज मुंडा को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >