कर्रा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कर्रा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.
रांची में मिला प्रशस्ति पत्र
रांची में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने विद्यालय की वार्डन रश्मि कुमारी साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.
सामूहिक प्रयास से मिली सफलता
विद्यालय की उपलब्धि पर वार्डेन रश्मि कुमारी साहू ने खूंटी के उपायुक्त, कर्रा के बीडीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, विद्यालय नोडल पदाधिकारी समेत जिला और प्रखंड के सभी अधिकारियों के प्रति आभार जताया.
उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं और अभिभावकों के सामूहिक सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल हुई है.
