खूंटी. स्थानीय कचहरी मैदान में शुक्रवार को चाला अखड़ा खोड़हा की ओर से करम पर्व की पूर्व संध्या पर करम पूर्व संध्या सह खूंटी नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में महिला-पुरुष पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए.
इस दौरान विभिन्न खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. कचहरी मैदान से नेताजी चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा.
मांदर की थाप से गूंजा कचहरी मैदान
कार्यक्रम के दौरान कचहरी मैदान करम गीतों और मांदर की थाप से गूंजता रहा. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला-पुरुषों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर करम पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया.
मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बरघा मुंडा, बंदी उरांव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
