आज निकाली जायेगी कलश शोभयात्रा

तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरे गांव में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है.

तोरपा. प्रखंड के बासकी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर पूरे गांव में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है. तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा से होगी. भूमि दान देनेवाले राजेंद्र सिंह बताते हैं कि यह पहला अवसर है, जब गांव में किसी मंदिर का निर्माण हुआ है. गांव में शिव मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के लिए आस्था और गौरव का विषय बन गया है. गुरुवार को छाता नदी स्थित छठ घाट तक श्रद्धालुओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसमें 751 महिलाएं शामिल होंगी. छह फरवरी को विधि-विधान से शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >