खनिज विधेयक के खिलाफ JMM का बिगुल, 7 सितंबर के प्रदर्शन के लिए अड़की में बनी रणनीति

खूंटी में झामुमो ने खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में सात सितंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई. कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील.

खूंटी. खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में सात सितंबर को झामुमो के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सोमवार को अड़की में बैठक हुई. अध्यक्षता झामुमो केंद्रीय सदस्य भोला लाल ने की.

जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.

मौके पर जगदीश मंडा, सत्यनारायण साहू, कालीपद मुंडा, अर्जुन मुंडा, पूर्ण चंद्र प्रमाणिक, संतोष पुराण, राजेश मुंडा, बसंत प्रमाणिक सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >