खूंटीः जनसंघ कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और समाजसेवी बालगोविंद सिंह उर्फ बालो सिंह के निधन की खबर से खूंटी में शोक की लहर है. वे कर्रा रोड के निवासी थे. सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग याद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बलिगढ़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज, सिसवा ने गोबरदहा को 3-0 से हराया
सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जताया शोक
बालगोविंद सिंह के निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया. लोगों ने कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों में गहरा दुख है.
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
शोक व्यक्त करनेवालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने और दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.
ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
