खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. इस अवसर पर सबसे पहले विश्व तम्बाकू निषेध दिवस कार्यक्रम का उपायुक्त ने शुरुआत की. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को तम्बाकू मुक्त झारखंड का संकल्प दिलाया. वहीं हस्ताक्षर अभियान में स्वयं हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया. उपायुक्त ने तम्बाकू सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी. वहीं सभी को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित किया. कहा कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियां होती है. तम्बाकू की लत छोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-2356 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा निकटतम नशा मुक्ति केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की. नीति आयोग के विभिन्न हेल्थ इंडिकेटर की समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, बीसीजी और ओपीवी-1 टीकाकरण कवरेज में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार लाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के लिए कहा. एमटीसी केंद्रों में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने, मलेरिया नियंत्रण को लेकर नियमित जांच अभियान संचालित करने, प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव कराने का निर्देश दिया. टीबी के मरीजों की पहचान करने और उनका उपचार करने, एचपीवी टीकाकरण कवरेज बढ़ाने, लिंगानुपात में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के लिए कहा. जिले में खून की कमी दूर करने के लिए नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए कहा. उन्होंने सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए कहा. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन ललित रंजन पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
एनएचएम के तहत रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

एनएचएम के तहत रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश
Copied link
समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की.