विश्व स्तनपान सप्ताह पर इम्पीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जागरूकता रैली

खूंटी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इम्पीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर इम्पीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, निर्मला देवी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, जमुवादाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी. इस रैली का आयोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए की गयी. रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर खूंटी चौक और मुख्य बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंची. इसमें निदेशक डॉ. शैलेश कुमार, प्राचार्य, संकाय सदस्य, प्रशासनिक कर्मचारी तथा बीएससी नर्सिंग, जीएनएम एवं एएनएम के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

स्तनपान के प्रति लोगों को किया जागरूक

रैली के दौरान छात्रों ने अपने हाथों में बैनर और तखतियां लेकर लोगों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने मां का दूध – शिशु का पहला और सर्वोत्तम आहार, जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध, स्तनपान अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं और स्वस्थ मां, स्वस्थ शिशु, स्वस्थ समाज जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.

पहले छह माह केवल मां का दूध

छात्रों ने घरेलू महिलाओं, युवाओं और नागरिकों से संवाद स्थापित कर महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंनें बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना आवश्यक है. इसके अलावा पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कुपोषण से बचाव के लिए आवश्यक है. माताओं को स्तनपान के लिए परिवार और समाज से सहयोग देने की अपील की गय.

स्तनपान के लिए प्रोत्साहित

कॉलेज के निदेशक डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि स्तनपान शिशु के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है. प्रत्येक परिवार और समाज का दायित्व है कि वह सभी माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करे और उनके लिए सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार करे.

ये भी पढ़ें: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, 13 बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

ये भी पढ़ें:स्तनपान के प्रति जागरूकता को लेकर पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता

स्थानीय लोगों ने रैली को सराहा

कार्यक्रम के दौरान विभाग के सदस्यों ने रैली मे शामिल छात्रों का मार्गदर्शन किया. रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई तथा यातायात नियमों का पालन किया गया. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना की. अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता को लगातार बढ़ावा देने का संकल्प लिया.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >