तोरपा. संत जोसफ महाविद्यालय में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का विषय ‘वर्तमान संदर्भ में हिंदी की दशा और दिशा’ था. इस दौरान हिंदी की समृद्ध परंपरा और वैश्विक महत्व पर चर्चा की गयी.
प्राचार्य डॉ फादर गाब्रियल सुरीन मुख्य अतिथि सह निर्णायक थे. शिक्षक प्रतिनिधि सह अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष संदीप हेमरोम और राजनीतिक विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक नैंसी तोपनो निर्णायक सदस्य थीं.
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को हिंदी के विकास में योगदान देने और अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. विद्यार्थियों ने कविता, संगीत और भाषण के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
भाषण, कविता पाठ, संगीत, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं. उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.
