खूंटी. मुरहू के मालियादा बड़ी टोला में प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक सह करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न गांवों से पहुंची छह नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की. कार्यक्रम में विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.
सांस्कृतिक निदेशालय के सहयोग तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के प्रायोजन में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली मंडलियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गयी. विधायक ने कहा कि गांवों में ही हमारी संस्कृति और परंपराओं की जड़ें जीवित हैं. इन्हें बचाना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.
मौके पर मुखिया परती टूटी, सुखराम सरूकद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
