बिरसा हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा पखवाड़ा की शुरुआत

खूंटी के जियारप्पा स्थित बिरसा हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा पखवाड़ा की शुरुआत हुई.

खूंटी. खूंटी के जियारप्पा स्थित बिरसा हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को निःशुल्क चिकित्सा पखवाड़ा की शुरुआत हुई. पखवाड़ा का उद्घाटन मुख्य अतिथि खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खूंटी जैसी जगह पर इस तरह के अस्पताल के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने अस्पताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम की भी सराहना की. कहा कि ऐसे आयोजन लगातार किये जायें. पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान की शुरुआत करते हुये सबसे पहले ऋतुराज झा ने रक्तदान किया. वहीं अस्पताल के चिकित्सक और अन्य कर्मियों ने भी रक्तदान किया. शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष और मुख्य संरक्षक अशोक भगत ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त का उपयोग बिरसा अस्पताल और खूंटी सदर अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों के मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा पखवाड़ा के तहत बिरसा हॉस्पिटल में पूरे जून महीने में चिकित्सीय परामर्श, पैथोलोजी जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, सीटी स्कैन सहित अन्य सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जायेगी. शिविर के बाद सांसद सहित अन्य अतिथियों ने पूरे अस्पताल का भ्रमण किया. वहीं इस अवसर पर सांसद ने झारखंड के नागपुरी कलाकार नितेश कच्छप, विवेक नायक, रमन गुप्ता, चांदनी बड़ाइक, ज्योत्सना केरकेट्टा, तनवीर आलम, सुमित मांझी, प्रिया प्रियोजली सहित अन्य को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, नईमुद्दीन खान, पीटर मुंडू, अर्पणा हंस, सुनीता गोप, अभिषेक सौरभ, डॉ कुमार राजा, विभोर सिंहानिया, शशि बाला सिंह, डॉ बर विभूषण, डॉ सुहास तेतरवे, शीतल मलुआ, डॉ अजय नेहरू, डॉ नागेश्वर मांझी, डॉ आनंद, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ राम कृष्ण वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे.

शिविर लगा कर 25 यूनिट रक्त किया गया संग्रहितB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >