निःशुल्क चिकित्सा शिविर 11 मई को

खूंटी के जियरप्पा में स्थित बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में चिकित्सक मरीजों की जांच निःशुल्क करेंगे.

खूंटी. खूंटी के जियरप्पा में स्थित बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च में चिकित्सक मरीजों की जांच निःशुल्क करेंगे. संस्थान में सभी विभागों के चिकित्सक उपलब्ध है. जहां खूंटी जिले और आसपास के जिले के मरीजों के लिए निःशुल्क जांच की सुविधा है. अस्पताल तक आने के लिए मरीजों को निःशुल्क वाहन भी उपलब्ध कराया जायेगा. यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष अशोक भगत ने दी. उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा 11 मई को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रिंसिपल डॉ शशिबाला सिंह, खूंटी के पूर्व सीएस डॉ नागेश्वर मांझी, डॉ अनुपमा किंडो, डॉ जितेंद्र, डॉ स्मृति नारायण, माधुरी डांग, डॉ बरखा, डॉ आनंद, डॉ नवीन सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >