बुंडू: रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर बुंडू थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बुंडू शाखा के समीप सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय सुखराम मुंडा की मौत हो गई. वे बारेडीह गांव के निवासी थे. घटना गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की है.
जानकारी के अनुसार सुखराम मुंडा बैंक के काम से जा रहे थे, तभी इग्निस कार (जेएच01सीएस7612) की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया तथा कार को जब्त कर थाना ले आयी. मृतक पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा के ससुर थे. घटना से गांव में शोक है.
