खूंटी के कर्रा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन की समय-सारणी जारी

कर्रा प्रखंड के सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया गया है. मुख्य कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे होगा.

कर्रा (खूंटी): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में झंडोत्तोलन की समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है. ज्योति कन्या उच्च विद्यालय में सुबह 7:30 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 7:45 बजे, आरसी बालिका मध्य विद्यालय और वनक्षेत्र कार्यालय में 8 बजे झंडोत्तोलन होगा.

झंडोत्तोलन की समय-सारणी निर्धारित

उच्च विद्यालय और संत जोसेफ उच्च विद्यालय में सुबह 8:30 बजे, मध्य विद्यालय में 8:35 बजे, आरसी बालक मध्य विद्यालय और भ्रमणशील पशु चिकित्सालय में 8:40 बजे तथा थाना में 8:45 बजे झंडा फहराया जाएगा.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9:05 बजे, बीआरसी में 9:10 बजे और लैम्पस में 9:15 बजे झंडोत्तोलन होगा. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 9:30 बजे आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, बीडीओ ने शिक्षकों को लगाई फटकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >