सोनाहातू व राहे में झंडोत्तोलन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनाहातु व राहे में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया.

सोनाहातू. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोनाहातु व राहे में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार, सीएससी में चिकित्सा प्रभारी समीर कुजूर, सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ, बीआरसी, लैम्प्स कार्यालय परिसर में अध्यक्ष बाबूलाल सिंह मुंडा, इसके अलावे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जाड़ेया में वार्डेन सरोजिनी टोप्पो, सभी हाईस्कूल, मिडिल एवं प्राथमिक विद्यालय में सोनाहातू पंचायत सचिवालय में मुखिया विकास सिंह मुण्डा, गलऊ पंचायत सचिवालय में सावना महली, तेंतला में दीनबंधु सिंह मुण्डा, राहे प्रखंड के बी नवाडीह में श्याम सिंह मुण्डा ने धूमधाम के साथ तिरंगा झंडा फहराया. वहीं सामाजिक, राजनीतिक पार्टी कार्यालय एवं चौक-चौराहों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया. इधर, राहे प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख लीलमनी देवी, थाना परिसर में थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया, सभी स्कूल, चौक चौराहों एवं सामाजिक और राजनीतिक कार्यालयों में धूमधाम के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH MAHTO

AKHILESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >