मुरहू-बंदगांव सड़क पर कार और मोपेड की जोरदार टक्कर, पिता की मौत; तीन साल का बेटा घायल

मुरहू-बंदगांव पथ पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि उसका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना सोमवार को जीवनटोला-एदेलडीह के पास हुई.

खूंटी : मुरहू-बंदगांव पथ में मुरहू थाना क्षेत्र के जीवनटोला-एदेलडीह के समीप रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं उसका तीन साल का बेटा घायल हो गया.

बेटे के साथ बंदगांव जा रहे थे जाकी मुंडा

मृतक की पहचान केवड़ा पंचायत अंतर्गत जानुमपीड़ी गांव निवासी जाकी मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार जाकी मुंडा अपने बेटे के साथ गांव से बंदगांव की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में सामने से आ रही एक कार से उनकी टक्कर हो गयी.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे में जाकी मुंडा और उनका बेटा दोनों घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के क्रम में जाकी मुंडा ने दम तोड़ दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार बांका में प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >