खूंटी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय में गुरुवार को 10वीं की छात्राओं को विदाई दी गयी. इस अवसर पर स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि संत जेवियर स्कूल सरवादा के फादर सुबोध लकड़ा एसजे ने की. उन्होंने कहा कि अपने और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें. जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें. जीवन में सफल होने के लिए कभी हार नहीं मानें. स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर मंजू विद्या सोरेंग ने कहा कि आज छात्राएं ज्ञान और संस्कारों से परिपूर्ण होकर एक नयी यात्रा के लिए आप जा रही हैं. अपने परिश्रम, अनुशासन और लगन से अपना और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें. इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वहीं 10वीं की छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से इपिल रोस होरो, सिस्टर रीता स्वाति गुड़िया, सुचित कल्याण मिंज, कुमारी सुमति सिंह, स्वाति स्मिता तोपनो, कांति केरकेट्टा, सुसाना कंडुलना, सोनामुनी मुर्मू, जुदित जसमिन धान, प्रेम प्रकाष होरो, केरोबिन कुजूर, मार्षल संगा, मरियानुस टूटी, असीमा, उषा, अंजली, पृस्का, अलका सहित अन्य उपस्थित थे.
उर्सुलाइन कॉन्वेंट की 10वीं की छात्राओं को दी गयी विदाई
उर्सुलाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय में गुरुवार को 10वीं की छात्राओं को विदाई दी गयी.
