सो रहे थे परिवार के सदस्य, अचानक जंगली हाथी ने ढहाया घर

लापुंग के दाढ़ी तेतर टोली में जंगली हाथी ने एक घर की दीवार गिरा दी. गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

लापुंग (खूंटी): लापुंग के दाढ़ी तेतर टोली में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे एक जंगली हाथी ने बिरसा हेरेंज के घर की दीवार ढहा दी. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. अचानक हाथी के धक्के से मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गयी. दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गये और डर के मारे घर के एक कोने में दुबककर अपनी जान बचाई.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को वहां से भगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों के हो-हल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया. इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली.

हाथी के हमले से बिरसा हेरेंज के घर की मिट्टी की दीवार और एस्बेस्टस की सीट क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों में जंगली हाथी को लेकर दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और हाथियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- दुकान में राशन की आड़ में शराब का कारोबार, दुकानदार गिरफ्तार, 71 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >