मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन सुनिश्चित करें

जिले के उपायुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

जिले के उपायुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न वार्ड, विभाग और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन कक्ष, आइसीयू, ओपीडी, जांच घर, मातृ शिशु अस्पताल, चिकित्सक रूम और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने विभागवार चिकित्सकों की संख्या और उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया. वहीं अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मेडिकल वेस्ट का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने, शौचालयों की नियमित सफाई करने को कहा. अस्पताल में पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने दवा वितरण केंद्र में दवा के स्टॉक की जानकारी ली. चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ मरीजों के इलाज का करने निर्देश दिया. वहीं रोस्टर के अनुसार चिकित्सक, एएनएम, जेएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. जांच घर का निरीक्षण में उपायुक्त ने जांचों के रेट चार्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने को कहा. उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध करायें. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

इवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को इवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने इवीएम की संख्या, इवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था की जांच की. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रखरखाव का जायजा लिया. तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का निरीक्षण किया. इस दौरान अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा उपस्थित थे.

उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षणB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >