75 साल बाद गांव में पहुंची बिजली! खूंटी के बलांगा बाड़ेडीह में पहली बार जली रोशनी

खूंटी के बलांगा बाड़ेडीह गांव में 75 साल के इंतजार के बाद आखिरकार बिजली पहुंच ही गई. इस ऐतिहासिक पल पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है. विधायक ने गांव में बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

खूंटी. मुरहू प्रखंड क्षेत्र के बलांगा बाड़ेडीह गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है. गांव में बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है. बुधवार को खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा ने गांव में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कामकाज में होगी सुविधा

बिजली सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और गांव में बिजली पहुंचाने के लिए आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव बिजली की रोशनी से रोशन हुआ है. बिजली आने से बच्चों की पढ़ाई के साथ घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में सुविधा होगी.

ग्रामीणों तक पहुंच रहा विकास का लाभ : विधायक

विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हेमंत सरकार की प्राथमिकता है. सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अब गांवों तक पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhushan Kanshi

भूषण कांशी ने 1998 में प्रभात खबर से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने सफर की शुरुआत की. रिपोर्टर के साथ न्यूज पेपर एजेंट के रूप में भी जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी चुनौतियों और जमीनी हकीकत को करीब से समझा. अभी खूंटी ब्यूरो में भी बतौर सहायक काम कर रहे हैं. बीते 28 वर्षों से वह ग्रामीण एवं स्थानीय क्षेत्रों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में सक्रिय हैं. ग्रामीण समाज की आवाज को मंच देने, आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने और उपेक्षित मुद्दों को समाचार के माध्यम से प्रमुखता देने को उन्होंने पत्रकारिता का उद्देश्य बनाया हुआ है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, कृषि, रोजगार, वन्यजीव और सामाजिक विषयों से जुड़े मामलों पर उनकी निरंतर नजर रहती है. निष्पक्षता, तथ्यपरकता और जनहित …

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >