सम्मानित किये गये एकल विद्यालय के आचार्य

एकल विद्यालय मुरहू संच की बैठक गुरुवार को मुरहू के कोड़ाकेल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया.

खूंटी. एकल विद्यालय मुरहू संच की बैठक गुरुवार को मुरहू के कोड़ाकेल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया. कार्यक्रम में आचार्यों को उपहार प्रदान किया. संच के अध्यक्ष डॉ डीएन तिवारी ने उन्हें वस्त्र प्रदान किया. वहीं कहा कि एकल विद्यालय शिक्षा-संस्कार के साथ-साथ ग्रामोत्थान के कार्यक्रम भी संचालित करता है. कृषि प्रशिक्षण, गो पालन, मधु पालन, मशरूम उत्पादन सहित पेड़ पौधे लगाना, साग-सब्जी की खेती साथ ही जड़ी बूटियों का प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों को स्वावलंबी बना रहा है. भविष्य में ग्रामीणों के उत्थान के लिए कई जरूरी विषयों पर भी काम किया जाना है. कार्यक्रम में सविता देवी, ओमपति देवी, सोमा मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर सहित आचार्य गण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >