तोरपा में उद्यमिनी परियोजना के तहत खुली अंडा उत्पादन इकाई

लोहाजिमी गांव में गुरुवार को एचडीएफसी उद्यमिनी परियोजना के अंतर्गत अंडा उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया गया.

तोरपा. प्रखंड की फटका पंचायत के लोहाजिमी गांव में गुरुवार को एचडीएफसी उद्यमिनी परियोजना के अंतर्गत अंडा उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन फटका पंचायत की मुखिया पुष्पा गुड़िया ने फीता काट कर किया गया. अंडा उत्पादन इकाई का संचालन प्रदान संस्था की मदद से किया जा रहा है. प्रदान के आदित्य झा व राजू ने बताया कि प्रखंड में इस तरह के 20 इकाई स्थापित किये गये हैं. यह पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने परिवार और समुदाय में महिला उद्यमी के रूप में उभर रही हैं. उन्होंने बताया कि इस उद्यम मॉडल के तहत प्रत्येक उद्यमिनी दीदी को 50 देशी मुर्गियां, उनके लिए चारा, फीडर, ड्रिंकर और एक कम लागत वाला मुर्गी शेड प्रदान किया गया है, ताकि वे अंडा उत्पादन उद्यम शुरू कर सकें. मुखिया पुष्पा गुड़िया ने कहा कि यह मॉडल महिला नेतृत्व आधारित ग्रामीण उद्यमिता का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है. मौके पर प्रदान की अनीशा, जिशान, प्रतीक आदि आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >