खूंटी. खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या बढ़ गयी है. दैनिक जरूरतों के लिए टैंकर का ही सहारा है. कई लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं. खूंटी शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति करने का एकमात्र स्रोत तजना नदी बियर सूखने से यह समस्या उत्पन्न हुई है. नदी का जलस्तर खत्म होने के कारण पिछले कुछ दिनों से पाइपलाइन के माध्यम से होने वाली नियमित जलापूर्ति बाधित है. इससे नगर पंचायत क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में पानी की समस्या खड़ी हो गयी है. लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. नगर पंचायत की ओर से टैंकरों के माध्यम से जल वितरण किया जा रहा है. जिसमें चार टैंकर से शहर में तीन टाइम पानी की आपूर्ति की जा रही है. हालांकि टैंकर से मिलने वाला पानी अस्थायी राहत तो दे रहा है, लेकिन इससे समस्या का स्थायी समाधान संभव हो पा रहा है. लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में जलापूर्ति योजना शुरू की गयी है, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक स्रोत नहीं होने के कारण गर्मी में जलापूर्ति बंद हो जाती है. शहर की बढ़ती आबादी के कारण जल स्रोत पर दबाव बढ़ता चला जा रहा है.
तजना बियर के सूखने से शहर में जलापूर्ति बाधित, वार्डों में टैंकर से बांटा जा रहा पानी

तजना बियर के सूखने से शहर में जलापूर्ति बाधित, वार्डों में टैंकर से बांटा जा रहा पानी
Copied link
खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल की समस्या बढ़ गयी है.