खतरे को आमंत्रण दे रहा है सूखा पेड़

खूंटी-रांची मार्ग में गायत्री नगर के पास सड़क किनारे खड़ा आम का विशालकाय पेड़ पूरी तरह सूख गया है.

खूंटी. खूंटी-रांची मार्ग में गायत्री नगर के पास सड़क किनारे खड़ा आम का विशालकाय पेड़ पूरी तरह सूख गया है. पेड़ के बगल में स्थित दो अन्य पेड़ भी सूख गये हैं. पेड़ के सूख जाने से डालियां टूट कर गिरती रहती हैं. इससे आये दिन बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बन गयी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय निवासी संतोष साहू ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व आये तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक सड़क से गुजर रही कार पर गिर गयी थी. कार सवार लोग बाल-बाल बच गये, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी. घटना के बाद भी अब तक सूखे पेड़ों को हटाने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >