तोरपा. डॉ अनुमिता रानी को रेफरल अस्पताल का प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी बनाया गया है. इसके पूर्व वह इसी अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थीं. उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी का पद ग्रहण कर लिया है. वो पूर्व के प्रभारी डॉ मिदेन मुंडू की जगह लेंगी. प्रभार लेने के बाद डॉ अनुमिता ने कहा कि प्रखंड के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आनेवाले मरीजों की चिकित्सा और देखभाल में को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसका अस्पताल के चिकित्सक व कर्मियों द्वारा ख्याल रखा जायेगा. डॉ अनुमिता रानी अस्पताल की व्यवस्था की जायजा भी लिया.
डॉ अनुमिता बनी रेफरल अस्पताल की प्रभारी
डॉ अनुमिता रानी को रेफरल अस्पताल का प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी बनाया गया है.
