तोरपा. निर्मला हाई स्कूल डोड़मा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों की सफाई की. स्कूल के खेल मैदान और मुखिया पथ के दोनों ओर भी सफाई अभियान चलाया गया.
इस दौरान मेरा युवा भारत खूंटी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी.
प्रधानाध्यापक फादर अनिल सोरेंग ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक दीपक महतो, फादर आनंद बरला सहित अन्य मौजूद थे.
