तोरपा . विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेफरल अस्पताल तोरपा में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. आरके एचआईवी एंड एड्स मुंबई द्वारा टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. किट का वितरण बीडीओ नवीन चन्द्र झा, रेफरल अस्पताल तोरपा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनुमिता रानी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आभा मरांडी के हाथों किया गया. बीडीओ ने सभी मरीजों को ससमय जांच कराने, नियमित दवा का सेवन करने को कहा. उन्होंने टीबी मरीजों को टीबी के उपचार के बारे में प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता निभाने को कहा, ताकि तोरपा को टीबी मुक्त प्रखंड बनाया जा सके. इस कार्यक्रम में बीपीएम अशीष वर्मा, गुरुपद मुंडा, मोहित मानी आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण
रेफरल अस्पताल तोरपा में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया.
