आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति अंगराबारी का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त आर रॉनिटा से मुलाकात की

खूंटी.

बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति अंगराबारी का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त आर रॉनिटा से मुलाकात की. समिति ने उन���हें श्रावणी मेला 11 जुलाई से नौ अगस्त को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा, पेयजल, यातायात परिचालन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अनुरोध पत्र सौंपा. समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि आम्रेश्वर धाम में वृहद श्रावणी मेला का आयोजन किया जायेगा. मेला में अत्यधिक भीड़ होती है. वहीं सावन पूर्णिमा के तीन दिनों बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है. उन्होंने मेला को लेकर आम्रेश्वर धाम में विधि-व्यवस्था, पेयजल, यातायात, चिकित्सा और बिजली व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >