बाबा आम्रेश्वर के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भीड़ के चलते खूंटी-तोरपा पथ पर बड़े वाहन रोके गये

सावन पूर्णिमा के अवसर पर खूंटी के प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में भव्य मेला लगा. लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ की पूजा की और मेले का आनंद लिया.

खूंटी. सावन पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को अंगराबारी स्थित आम्रेष्वर धाम में भव्य मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आम्रेष्वर धाम में पूजा-अर्चना किया. खासकर गांव और देहात से आये श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ में जल अर्पण किया.

पूजा करने के साथ-साथ लोगों ने आम्रेश्वर धाम परिसर में लगे मेला का लुफ्त उठाया. मेले में बड़ी संख्या में खेल-तमाषे लगे थे. विशेषकर कई प्रकार के झूला लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे. वहीं विभिन्न प्रकार के जरूरत के सामानों की दुकानें भी सजी थी.

इसके अलावा मिठाई, खिलौने सहित अन्य प्रकार की दुकानें भी लगी थी. मेले में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ इतनी अधिक थी कि खूंटी-तोरपा पथ में बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया. मेला में पहुंचने के लिए आ रहे वाहन भी मेला तक नहीं पहुंच पा रहे थे. पूरे दिन आम्रेश्वर धाम परिसर में मेला लगा रहा. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अनुसार शनिवार को भी मेला में लोग पहुंचेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >