हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा आमरेश्वर धाम, अंतिम सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,

सावन की अंतिम सोमवारी पर खूंटी के आमरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

खूंटी. सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध आमरेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था. दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बनई नदी में स्नान कर पवित्र जल लिया और आमरेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा आमरेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की. हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा. अंतिम सोमवारी होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही.

ये भी पढ़ें: सावन की अंतिम सोमवारी : बरवाडीह का पहाड़ी शिव मंदिर, जहां 460 सीढ़ियों के बाद मिलता है शिव दर्शन और पीटीआर का अद्भुत नजारा

बनई नदी के तट पर श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बनई नदी के तट पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. कई भक्तों ने नदी में स्नान करने के बाद कांवर में जल लेकर बाबा के दरबार तक पैदल यात्रा की. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे. सावन की अंतिम सोमवारी पर आमरेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला.

बनई नदी पहुंचे श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >