कचहरी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास, डीसी-एसपी ने परेड का किया निरीक्षण

खूंटी के कचहरी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उपायुक्त और एसपी ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए.

खूंटी. स्वतंत्रता दिवस 2026 को लेकर स्थानीय कचहरी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारी अंतिम चरण पर है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कचहरी मैदान में झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान और परेड निरीक्षण किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरूवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से जायजा लिया.

इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया. परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया गया. इसके पश्चात उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड में भाग ले रहे प्लाटून का उत्साह बढ़ाया.

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे उत्साह, उमंग और पूरे जोश के साथ परेड करने के निर्देश दिया. उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >