सोनाहातू. इन दिनों थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कई गांवों में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता, मुर्गा लड़ाई एवं रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन जोरों पर किया जा रहा है. जिसमें मेले के नाम पर दिन एवं रात को अवैध हब्बा-डब्बा जुआ झंडी खेल चलाया जा रहा है. अवैध रूप से चलाए जा रहे हब्बा-डब्बा जुआ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर कोटाब निवासी महादेव महतो ने पुलिस उपाधीक्षक बुंडू रांची को लिखित आवेदन सौंपा है. आवेदन में कहा गया है कि मेले में अवैध हब्बा-डब्बा, जुआ झंडी खेल से युवा पीढ़ियों में एवं घर परिवार में तनाव उत्पन्न हो रहा है. इससे कभी भी लड़ाई झगड़ा, चोरी एवं अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है.
मेले में अवैध हब्बा-डब्बा, जुआ, ताश पर प्रतिबंध की मांग
मेले के नाम पर दिन एवं रात को अवैध हब्बा-डब्बा जुआ झंडी खेल चलाया जा रहा है.
