बुंडू. कॉमरेड घासीराम मुंडा की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुंडू प्रखंड स्थित हेसादा में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा पूर्व महंगाई पर रोक लआओ, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा को मजबूत करो, रायसा जलाशय परियोजना रद्द करो आदि नारों के साथ मार्च निकाला गया. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत साथी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गयी. सभा को जिला सचिव जगमोहन महतो, गौतम सिंह मुंडा, ठाकुरा मुंडा ने विचार रखे. सभा में रामेश्वर मुंडा, पार्वती मुंडा, कालीपद मुंडा, दुर्योधन मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, डोमा मुंडा, दुलाल मुंडा, जगन मुंडा, पुष्कर मुंडा, जयंती मुंडा, गौर सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा, मगन मुंडा, संजय मुंडा, लखिन्द्र मुंडा, महावीर मुंडा, गुरुवारी मुंडा, रामकिस्टो मुंडा, बयार मुंडा,मालती मुंडा शामिल रहे.
कामरेड घासीराम की पुण्यतिथि मनायी गयी
कॉमरेड घासीराम मुंडा की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुंडू प्रखंड स्थित हेसादा में श्रद्धांजलि सभा की गयी.
