युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

स्थानीय निवासी दीपक सिंह पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जानलेवा हमला किया गया.

तमाड़. स्थानीय निवासी दीपक सिंह पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे जानलेवा हमला किया गया. मिली जानकारी के अनुसार दीपक सिंह तमाड़ से प्रतापपुर मार्ग स्थित अपनी निजी जमीन पर तार से घेराबंदी कराने गये थे. इसी दौरान घेराबंदी का कार्य चल रहा था. तभी अचानक कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने उन्हें मरा समझ कर पास के खेत में छोड़ दिया और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खेत में अचेत अवस्था में पड़े दीपक सिंह को उठा कर तमाड़ सीएचसी लाये. यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट लगी है. गंभीर हालत देखते हुये बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. इधर घटना की जानकारी परिजनों ने तमाड़ थाना को सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >