बेकरी से कृषि तक नये ट्रेड में मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

जिला कौशल समिति की बैठक में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई. बेकरी, फूड प्रोसेसिंग, कंस्ट्रक्शन और कृषि जैसे नए क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा.

खूंटी. समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक हुई. इसमें जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. श्रम विभाग ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न ट्रेड में संचालित 11 कौशल विकास केंद्रों की जानकारी दी.

बताया गया कि इन केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक-युवतियों को विभिन्न सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्लेसमेंट से जोड़ा जाता है. उपायुक्त ने ग्राम व पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवक-युवतियों को कौशल विकास केंद्रों से जोड़ने का निर्देश दिया.

उन्होंने प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा कौशल विकास केंद्रों को जेएसएलपीएस और आरसेटी से जोड़ने को कहा. बेकरी सहित अन्य फूड प्रोसेसिंग ट्रेड में भी युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्देश दिया.

बैठक में कंस्ट्रक्शन, टेक्नीशियन, कृषि समेत अन्य नये ट्रेड में कौशल प्रशिक्षण शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. मौके पर डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला श्रम अधीक्षक, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एलडीएम, जेएसएलपीएस व उद्योग विभाग के अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >