राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस, खूंटी में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

हल्द्वानी घटना पर राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में खूंटी जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और न्यायिक जांच की मांग की.

खूंटी. हल्द्वानी की घटना के विरोध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उत्तराखंड में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा उनके खिलाफ ही एफआइआर दर्ज करने के विरोध में सोमवार को खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया. शहर के भगत सिंह चौक पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाने के बजाय भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करना लोकतंत्र की हत्या है.

कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने हल्द्वानी घटना के वास्तविक दोषियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी अविलंब वापस लेने और उत्तराखंड पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने की मांग की. प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >