मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति, खूंटी कांग्रेस और तोरपा विधायक ने जताया गहरा शोक

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस और विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसे राज्य के लिए बड़ी क्षति बताया।

खूंटी. झारखंड सरकार के नगर विकास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शनिवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से हुए आकस्मिक निधन पर खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने गहरा शोक व्यक्त किया है. दोनों ने उनके निधन को झारखंड के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

गठबंधन को भी गहरा झटका

जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा ने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित और निष्ठावान नेता होने के साथ गठबंधन सरकार के कुशल, बौद्धिक, दूरदर्शी और संवेदनशील राजनेता थे. छात्र हित, युवाओं के अधिकार, शहरी विकास और राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए किये गये उनके कार्यों और संघर्षों को हमेशा याद रखा जायेगा. उनके असमय निधन से गठबंधन को भी गहरा झटका लगा है.

सहज और मिलनसार व्यक्तित्व

वहीं, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू संवेदनशील, कर्मठ और जनसमर्पित जनप्रतिनिधि थे. उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए समाज और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम किया. उनका सहज और मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के बीच हमेशा याद किया जायेगा. एक युवा और समर्पित जनप्रतिनिधि का असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है. उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई करना कठिन है.

ये भी पढ़ें: खूंटी : नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से चलेगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

झामुमो परिवार के प्रति गहरी संवेदना

जिला कांग्रेस कमिटी और विधायक सुदीप गुड़िया ने शोकाकुल परिवार, समर्थकों और झामुमो परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >